समस्तीपुर में जनसुराज किसान प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
समस्तीपुर में जनसुराज जिला किसान प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्याम किशोर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया और किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार, किसानों से जुड़ाव मजबूत करना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज बुलंद करना रहा।
इस दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुराज लगातार संघर्ष करता रहेगा और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।बैठक में किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी सुनील कुमार सुमन, जनसुराज जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सहनी, जिला महामंत्री निरंजन ठाकुर, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, अंबेडकर मंच अध्यक्ष इन्द्र प्रसाद राम, महिला अध्यक्ष साधना पासवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी सह कोषाध्यक्ष राजकमल ठाकुर, जिला सलाहकार सदस्य हरेंद्र जी, मो. जफर इमाम, नूर सभा, रविन्द्र कुशवाहा, लता यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा किसानों की समस्याओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम का समापन “जय बिहार, जय जनसुराज” के नारों के साथ हुआ।

