समस्तीपुर के गोला रोड में सदर अखाड़ा कमिटी द्वारा मुहर्रम का भव्य आयोजन, शांति और एकता का दिया संदेश

समस्तीपुर के गोला रोड स्थित सदर अखाड़ा कमिटी के तत्वावधान में मुहर्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखाड़े के खिलाड़ियों ने पारंपरिक करतब और अपने अनोखे प्रदर्शन से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।

मुहर्रम के इस आयोजन ने समाज में शांति, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर अनीता राम, समस्तीपुर सदर के एसडीएम, एसडीपीओ, यातायात पुलिस के अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सदर अखाड़ा कमिटी की ओर से सभी अतिथियों का पाग़ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
इस भव्य आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में जदयू जिला प्रवक्ता अनस रिजवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कमिटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न
